25 अक्टूबर 2017 - 02:22
दाइश आतंकियों के विनाश के बाद अमेरिका के पास कोई प्लान नहींः अमेरिकी पूर्व दूत जॉन बोल्टन

जॉन बोल्टन ने कहा की दाइश आतंकियों के विनाश के बाद अमेरिका के पास कोई प्लान नहीं है जबकि ईरान के पास प्लान तैयार है

अहलेबैत (अ )न्यूज़ एजेंसी अबना :प्राप्त सूत्रों के अनुसार अमेरिका के पूर्व दूत जॉन बोल्टन ने कहा की दाइश आतंकियों के विनाश के बाद अमेरिका के पास कोई प्लान नहीं है जबकि ईरान के पास प्लान तैयार है। यह बात अमेरिकी पूर्व दूत जॉन बोल्टन ने संयुक्त राष्ट्र में दाइश आतंकियों के पतन के बारे में चर्चा करते हुए कही। उन्होंने ट्रंप की एवं अमेरिकी मिडिल ईस्ट नीतियों की भी आलोचना की। ज्ञात रहे कि इस समय अमेरिकी विदेश मंत्री ईरान के विरुद्ध सऊदी इराक़ी गठजोड़ का सपना लिए हुए सऊदी अरब की यात्रा पर हैं।